Haryana: झाड़ियों में मिला गर्भवती महिला की लाश! शव से कुछ दूरी पर मिली स्कूटी...CCTV से होगा खुलासा

Edited By Isha, Updated: 31 May, 2025 01:25 PM

pregnant women suspected murdered in hansi

हिसार के हांसी शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार रात को गीता चौक के नजदीक राधिका फैक्ट्री रोड, इंडस्ट्रियल एरिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र

हिसार (संदीप सैनी): हिसार के हांसी शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार रात को गीता चौक के नजदीक राधिका फैक्ट्री रोड, इंडस्ट्रियल एरिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र करीब 35-40 वर्ष आंकी जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

घटनास्थल पर उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सांगवान और थाना शहर हांसी के प्रबंधक सदानंद भी मौके पर मौजूद रहे। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में महिला के गले और कोहनी पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शहर थाना प्रभारी सदानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि शव के पास कुछ दूरी पर एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी खड़ी मिली है, जिसका पायदान महिला के पास गिरा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें हत्या, दुर्घटना या अन्य कोई कारण शामिल हो सकता है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्कूटी के नंबर से भी सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।

महिला के शव को देख कर लग रहा है कि यह गर्भवती है। जिस पर थाना प्रभारी सदानंद ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा। मगर गले पर गहरा कट का निशान है। अभी शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखवाया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत शहर थाना हांसी से संपर्क करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!