निकिता को हत्यारों को जल्द से जल्द मिले सजा : प्रीती भारद्वाज दलाल

Edited By Shivam, Updated: 30 Oct, 2020 07:51 PM

preeti bhardwaj said nikita gets punishment for murderers at earliest

हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीती भारद्वाज दलाल ने कहा कि फरीदाबाद की छात्रा निकिता की हत्या एक जघन्य घटना है और हरियाणा महिला आयोग ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गृह...

फरीदाबाद (ब्यूरो): हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीती भारद्वाज दलाल ने कहा कि फरीदाबाद की छात्रा निकिता की हत्या एक जघन्य घटना है और हरियाणा महिला आयोग ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गृह मंत्री ने भी यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए हैं। वह निकिता के परिजनों से मुलाकात करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। 

हरियाणा राज्य महिला आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीती भारद्वाज दलाल ने कहा कि वह इस घटना को लेकर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से मिली हैं। पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी भी उन्हें दी है। इसके साथ ही आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर जल्द ही चार्जशीट फाईल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह आज नीकिता की मां व पिता से भी मिली हैं और उनकी संवेदनाएं पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!