Edited By Mohammad Kumail, Updated: 10 Oct, 2023 03:29 PM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ‘ब्राह्मण समाज कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस जब सरकार में आएगी तो उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होगा’, के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है...
सोनीपत (सन्नी मलिक) : भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ‘ब्राह्मण समाज कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस जब सरकार में आएगी तो उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होगा’, के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। इस बयान पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। सोनीपत से बीजेपी सांसद रमेश कौशिक ने आज हुड्डा पर चुटकी ली और कहा कि हुड्डा का बयान राजनीति से प्रेरित है। किसी भी राजनेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। समाज में पहले ही बहुत दरार है, उसे और गहरा नहीं करना चाहिए। विकास कार्यों की बात होनी चाहिए।
2019 में हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के टिकट पर सोनीपत से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को करारी शिकस्त दी थी। हुड्डा ने हाल में ही कहा था कि अगर 2024 में उनकी हरियाणा में सरकार बनेगी तो ब्राह्मण समाज से उपमुख्यमंत्री होगा और हरियाणा के ब्राह्मण समाज के लोग कांग्रेस के साथ हैं। जिस पर सांसद रमेश चंद्र कौशिक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार किया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नसीहत दी है कि वह इस तरह की बयानबाजी ना करें। यह तो जनता तय करेगी कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री किसे बनाना है। इससे पहले भी चुनाव हुआ है और उस चुनाव में क्या हुआ ये सबके सामने है।
रमेश चंद्र कौशिक ने कहा कि जात पात की राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि हरियाणा के विकास कार्यों की बात करनी चाहिए। ये जहां भी जाएंगे उसी समाज का उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, इस तरह की बात व दावे नहीं करने चाहिए, क्योंकि समाज में पहले ही दरार बहुत है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार नहीं बनी और दावा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाने का किया जा रहा है। ये तो काम जनता का है। इससे पहले भी चुनाव हुआ है और ये सबके सामने है। उन्होंने हुड्डा को सलाह दी कि ऐसे दावे ना करें और अब तो राजनेता जिस भी समाज में जाएंगे उसे ही उपमुख्यमंत्री बनाएंगे और हमारे समाज का भी तो मुख्यमंत्री बन सकता है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)