राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का डोनाल्ड पर विवादित बयान, बोलीं- ट्रंप का बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना जैसा हाल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 12 Jun, 2025 01:16 PM

rajya sabha mp rekha sharma controversial statement on donald trump

हरियाणा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मध्यस्थता को लेकर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मध्यस्थता नहीं कराई वह तो...

यमुनानगर (परवेज खान): हरियाणा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां का गुणगान करते समय डोनाल्ड ट्रंप को लेकर विवादित बयान दिया। हरियाणा के यमुनानगर जिले के युवक को अमेरिका में पीटने को लेकर भी उन्होंने कहा कि भारत का विदेश मंत्रालय परिवार के संपर्क में है।

दरअसल, हरियाणा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा आज यमुनानगर बीजेपी दफ्तर पहुंची। रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। रेखा शर्मा ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मध्यस्थता को लेकर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच कोई मध्यस्थता नहीं कराई वह तो बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने जैसे दिखाई दिए।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के दूतावास के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई और उसके बाद सीजफायर हुआ। रेखा शर्मा ने आगे कहा की डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की लीडरशिप और उभरते भारत को देखकर डरने लगा है। वह नहीं चाहता कि भारत अमेरिका के बराबर खड़ा हो इसलिए वह पाकिस्तान के  साथ अपने तालुकात बेहतर बनाने में लगा हुआ है। रेखा शर्मा ने अल्पसंख्यकों को लेकर बीजेपी का विजन क्लियर किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाता है कि बीजेपी अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। लेकिन ऐसा नहीं है।अमेरिका में यमुनानगर के युवक की बेरहमी से पिटाई और अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचने पर उन्होंने कहा कि भारत का विदेश मंत्रालय परिवार के संपर्क में है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!