16 Bangladeshi Arrest: फैक्टरी में पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे 16 बांग्लादेशी, 9 पुरुष, 4 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2025 10:32 AM

16 bangladeshis living illegally arrested after raid

पानीपत में पाकिस्तानी जासूस का मामला अभी शांत हुआ था कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते की टीम ने फैक्ट्री में अवैध रूप से काम कर रहे 16 बांग्लादेशीयो को पकड़ा। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी दी

पानीपत(सचिन): पानीपत में पाकिस्तानी जासूस का मामला अभी शांत हुआ था कि मुख्यमंत्री के उड़न दस्ते की टीम ने फैक्ट्री में अवैध रूप से काम कर रहे 16 बांग्लादेशीयो को पकड़ा। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने जानकारी दी गुप्तचर इकाई पानीपत की गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल की टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ जिला पानीपत के थाना ईसराना क्षेत्र के गांव बलाना मे स्थित शिव फाईबरटैक्स इंटरनैशनल प्राईवेट लिमिटेड से 16 बंगलादेशियो को पकड़ा है।

डीएसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान  फैक्टरी की रिहायशी कालोनी मे अवैध तौर पर रह रहे 16 बांग्लादेशी नागरिको में  9 पुरूष, 4 महिला व 3 बच्चे शामिल है। इनमे से कुछ द्वारा अपने भारतीय आधार कार्ड भी बनवाये जाने पाये गये है। 

डीएसपी ने बताया कि सभी के आधार कार्ड की वेरिफिकेशन की जाएगी कि किस तरह से  आधार कार्ड बनवाए गए व  जिस फैक्ट्री में यह काम कर रहे थे उसे फैक्ट्री खिलाफ कोई भी लीगल एक्शन बनेगा किया जाएगा। सतीश वत्स ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के पास से बांग्लादेश के रिहाशी पता भी मिला है।फिलहाल सभी बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!