Edited By Isha, Updated: 21 Feb, 2026 01:28 PM

हर के बीचों-बीच गुजरने वाली ड्रेन एक बार फिर मौत का कारण बनी। शराब के नशे में धुत एक युवक अनियंत्रित होकर गहरे नाले (ड्रेन) में गिर गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद भीड़ युवक को डूबते
पानीपत(सचिन): शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली ड्रेन एक बार फिर मौत का कारण बनी। शराब के नशे में धुत एक युवक अनियंत्रित होकर गहरे नाले (ड्रेन) में गिर गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद भीड़ युवक को डूबते हुए देखती रही, लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए पानी में नहीं उतरा। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह रहा कि सूचना के 3 घंटे बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे, तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक लड़खड़ाते हुए ड्रेन के किनारे चलता दिख रहा है। ड्रेन पर सुरक्षा के लिए ग्रिल न होने के कारण युवक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। गिरने के बाद युवक ने बाहर निकलने के लिए संघर्ष किया, लेकिन किनारे पर खड़े लोग मदद के बजाय मूकदर्शक बने रहे।
शहर के मध्य से गुजरने वाली इस ड्रेन पर लंबे समय से ग्रिल लगाने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी ने आज एक जान ले ली।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस और गोताखोरों को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम को पहुंचने में 3 घंटे का समय लगा। यह घटना शराब के ठेके के ठीक सामने हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहाँ अक्सर नशे में लोग घूमते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को ड्रेन से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस आसपास के थानों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है।