Rain Alert: हरियाणा के इन 14 जिलों में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं...पढ़ें जरूरी खबर, कहीं फंस न जाएं आप

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2025 07:52 AM

heavy rain in 14 districts of haryana

हरियाणा में मौसम ने करवट ने ली है। सूबे में बारिश का दौर शुरु है। कल से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम ने करवट ने ली है। सूबे में बारिश का दौर शुरु है। कल से हरियाणा में प्री-मानसूनी हवाएं एक्टिव हो जाएंगी। जिससे आने वाले दिनों में उत्तर-पूर्वी इलाकों में अधिक बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सूबे के उत्तर पूर्वी के इलाकों में 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari

जानिए कल कहां-कहां होगी बारिश 

कल अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात और गुरुग्राम में 25 प्रतिशत तक बारिश होगी। इसके अलावा पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत मेघ बरसेंगे। 

PunjabKesari

जल्द होगी मानसून की एंट्री

बीते दिन मंगलवार को 14 जिलों में बारिश देखने को मिली। हिसार में सबसे ज्यादा बारिश हुई, महेंद्रगढ़ के नारनौल में बारिश से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। लोगों के घर में पानी घुस गया जबकि बारिश से सड़कों में पानी जमा हो गया जिससे वाहन पानी में डूब गए। कहीं बारिश के साथ आसमानी बिजली भी गिरी, जिससे बहुत नुकसान हो गया। वैसे तो मानसून 29 जून को एंट्री करता है। संभावना है कि हरियाणा में इस बार मानसून 4 से 5 दिन पहले एंट्री कर सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!