Edited By Isha, Updated: 13 Feb, 2026 01:55 PM

हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स को अब 1525 रुपये ज्यादा मानदेय मिलेगा। इन्हें हर महीने 36 हजार 600 रुपये मिलेंगे। बढ़े मानदेय का लाभ विगत पहली जनवरी से दिया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना
चंडीगढ़: हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स को अब 1525 रुपये ज्यादा मानदेय मिलेगा। इन्हें हर महीने 36 हजार 600 रुपये मिलेंगे। बढ़े मानदेय का लाभ विगत पहली जनवरी से दिया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जितेंद्र कुमार ने वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। वोकेशनल टीचर्स को 35 हजार 75 रुपये मानदेय मिल रहा था।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले 23 दिसंबर 2021 को वोकेशनल टीचर्स के मानदेय में हर साल पांच प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को मार्च 2022 में लागू किया गया, जब इन अध्यापकों के मानदेव में एकमुश्त 7,259 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बाद से हर साल मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। 30 हजार 500 रुपये के बेसिक मानदेय के आधार पर यह वृद्धि की गई है।