अंबाला में तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 1 की मौत, 10 घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Feb, 2026 10:52 AM

speeding car hits auto in ambala 1 dead 10 injured

जंडली पुल के समीप तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए जिनमें 2 बच्चे भी शामिल है। घायलों में एक की हालत को चिंतजनक देखते हुए पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया।

अम्बाला : जंडली पुल के समीप तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए जिनमें 2 बच्चे भी शामिल है। घायलों में एक की हालत को चिंतजनक देखते हुए पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को आशा कुमारी निवासी बिहार ने बताया कि वह बहन मनीषा व पिता भूपेंद्र सिंह के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर से ऑटो में बैठकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। आटो में पहले ही 8 सवारियां थीं। जैसे ही आटो जंडली पुल के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने टककर मार दी व ऑटो पलट गया। उसे व उसकी छोटी बहन मनीषा को चोटे आई। जबकि पिता की गंभीर चोटें लगने के कारण मौत हो गई।

घायलों में आशा कुमार, मनीषा कुमार निवासी बिहार, फिजा निवासी मुरादाबाद, रेशम पत्नी फजल, छोटा बच्चा अली उम्र 5 साल निवासी दिल्ली, सुरेश निवासी गोपाल गंज, राजपाल निवासी नंदापुर जिला लखीमपुर, राम देवी पत्नी राजपाल, वनीता पत्नी रामबाबु मंडल निवासी गांव डुमरा जिला सीतामड़ी बिहार घायल हो गए। हादसे में घायल बिहार के जंगबहादूर की हालत को चिंतजानक देखते हुए पीजीआई रैफर कर दिया। घायलों में कुछ की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। पुलिस ने मृतक भूपेंद्र की बेटी आषा के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!