Panchkula के गणेशपुर भोरिया गांव में जश्न के दौरान Firing, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2025 01:05 PM

firing during celebrations in ganeshpur bhoria village of panchkula

पंचकूला के पिंजौर स्थित गणेशपुर भोरिया गांव की पंचायत के उप चुनाव परिणाम के बाद जश्न के दौरान हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के पिंजौर स्थित गणेशपुर भोरिया गांव की पंचायत के उप चुनाव परिणाम के बाद जश्न के दौरान हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार 16 जून को उस समय हुई, जब गांव में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी।  गांव पत्तन और गणेशपुर भौरिया एक ही पंचायत में आते हैं। 15 जून को ग्राम पंचायत के उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव में प्रत्याशी अंजू बाला ने जीत हासिल की थी। इसकी खुशी में सोमवार रात को गांव पत्तन में सरपंच के घर पर पार्टी रखी गई थी। इस दौरान एक युवक ने हवा में गोली चला दी। फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह वीडियो किसी ने पुलिस के पास भी भेज दी। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पार्टी का आयोजन सरपंच के घर पर हो रहा था। आपको बता दें कि इस प्रकार की हवाई फायरिंग न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!