सफर करने से पहले जरूर पढें ये खबर, Haryana के इस जिले में रोडवेज ने कर दिया चक्का जाम...

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2025 10:08 AM

in this district of haryana the roadways blocked the roads

फतेहाबाद में रोडवेज का चक्का जाम हो गया है। सुबह 3 बजे से ही रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को रूटों पर ले जाने से इनकार कर दिया। सुबह-सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को नहीं भेजा जा सका

फतेहाबाद ( रमेश): फतेहाबाद में रोडवेज का चक्का जाम हो गया है। सुबह 3 बजे से ही रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को रूटों पर ले जाने से इनकार कर दिया। सुबह-सुबह दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को नहीं भेजा जा सका। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। यह चक्का जाम रोडवेज कंडक्टर के साथ मारपीट के विरोध में किया गया है। 

रोडवेज कर्मचारी नेता ने बताया कि सोमवार रात को हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस के कंडक्टर के साथ अग्रोहा मोड़ में जमकर मारपीट की गई। कंडक्टर की हालत गंभीर है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बस में हिसार से एक व्यक्ति सवार हुआ था। उसने कंडक्टर को बीएसएफ कैंप के पास उतारने के लिए कहा।

 

इस पर कंडक्टर ने कहा कि बीएसएफ कैंप के पास कोई स्टैंड नहीं है। वह अग्रोहा की टिकट ले ले, वहां उतार देंगे। मगर उक्त व्यक्ति ने टिकट नहीं ली और अग्रोहा में 8-10 युवक बुला लिए। जैसे ही बस अग्रोहा बस स्टॉप पर पहुंची तो वहां ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। कंडक्टर कृष्ण कुमार को बुरी तरह पीटा गया। उसके गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!