फतेहाबाद में युवक ने किया सुसाइड, 8 साल पहले की थी लव-मैरिज, नोट में लिखा-मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Feb, 2026 04:32 PM

a young man committed suicide in fatehabad after a love marriage eight years ag

फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने

फतेहाबाद : फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनमोल बंसल के रुप में हुई है। मृतक हिसार के सर्वेश हेल्थ केयर अस्पताल में कार्य करता था। घटना का पता तब चला जब अनमोल की पत्नी गूंजन जोकि बैंक में कार्य करती है, जब लंच टाइम के समय घर लौटी। उसने देखा कि बैड पर कुर्सी रखी हुई थी और अनमोल काले रंग की चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि अनमोल अपनी पत्नी गूंजन व पांच साल के बेटे के साथ रहता था।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि अनमोल ने सुसाइड नोट में लिखा था कि पिछले कुछ दिनों से मेंटल हेल्थ ठीक नहीं चल रही और इसका जिम्मेदार मैं खुद हूं। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!