हरियाणा में गर्मी दिखाने लगी तेवर, इन 5 शहरों में 30°C पार तापमान, जानें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2026 01:15 PM

heat wave in haryana temperatures cross 30 c in these 5 cities

फरवरी महीने के खत्म होते ही गर्मी ने हरियाणा में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दोपहर में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है।

हरियाणा डेस्क : फरवरी महीने के खत्म होते ही गर्मी ने हरियाणा में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दोपहर में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और औसतन सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। 

मौसम विभाग के अनुसार भिवानी में 31.0°C, नूंह में 30.9°C, महेंद्रगढ़ में 30.3°C, गुरुग्राम में 30.2°C और नारनौल में पारा 30.2°C दर्ज किया गया। वहीं हिसार और भिवानी में तापमान 30 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इस समय फसल बालियां बनने और दाने भरने की अवस्था में प्रवेश कर रही है। रात का तापमान बढ़ने से पौधों की श्वसन क्रिया तेज होती है, जिससे पौधों की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है। इससे दानों का वजन कम होने की आशंका रहती है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि खेत में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!