'हुड्डा के समय पर्ची लेकर मेरे पास भी आते थे लोग', खर्ची-पर्ची पर किरण चौधरी ने खोले कई राज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Jun, 2025 05:28 PM

kiran chaudhary revealed many secrets about the expenditure slip

बीजेपी ने आज प्रदेश भर के 27 जगहों पर मोदी के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि के तहत मीडिया में ब्रीफिंग की। वहीं गोहाना में राज्य सभा सांसद किरण चौधरी ने 11 साल मोदी शासन के पूरे होने पर उपलब्धियां गिनवाई। सांसद ने कांग्रेस को लेकर भी निशाना...

गोहाना (सुनील जिंदल) : बीजेपी ने आज प्रदेश भर के 27 जगहों पर मोदी के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि के तहत मीडिया में ब्रीफिंग की। वहीं गोहाना में राज्य सभा सांसद किरण चौधरी ने 11 साल मोदी शासन के पूरे होने पर उपलब्धियां गिनवाई। सांसद ने कांग्रेस को लेकर भी निशाना साधा है। 

राहुल गांधी के लंगड़े घोड़ों को बाहर करने के बयान पर किरण चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी बेचारे हैं, राहुल प्रयत्न करेंगे ही उन्हें करना भी चाहिए। जो कहते हैं कार्यवाही करेंगे, कार्यवाही कुछ नहीं होती, बस इन पर्यवेक्षकों को भेजा जा रहा। उन्होनें कहा कि एक कांग्रेसी बता रहा था, हमारी तो कोई सुनता ही नहीं। सांसद ने कहा कि जो कांग्रेस के खिलाफ थे अब वो उनके साथ हीं बैठे नजर आते हैं। यह पूरा मामला हुडा ने कैप्चर किया हुआ है। संगठन कुछ नहीं बनने वाला है।

हुड्डा ने पूरे हरियाणा की जमीन नाप दी- किरण

दीपेंद्र हुड्डा पर उनकी सरकार में काम का श्रेय लेने पर तंज कसते हुए किरण चौधरी ने कहा कि उनकी अपनी स्वार्थ की राजनीति को सब जानते हैं। इन्होनें पूरे हरियाणा की जमीन नाप दी। नौकरियों का क्या हाल था, ये भी सब जानते हैं। किरण चौधरी ने कहा कि बंसीलाल यूनिवर्सिटी और पीजीआई के लिए जो लड़ाई लड़ी ये सिर्फ हम ही जानते हैं।

हमारे पास भी पर्ची लेकर आते थे लोग- किरण चौधरी 

किरण चौधरी ने हुड्डा शासन की बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार में खर्ची-पर्ची चलती थी, हमारे पास भी लोग पर्ची लेकर आते थे और फिर हुड्डा के पास जाकर कहते थे कि कुछ हमारे छोरे भी लगा दो। लेकिन इनकी वजह से हमारे इलाके के लोग नौकरियों से वंचित रह गए थे। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने प्रतिपक्ष हुडा को बताने पर सांसद ने कहा कि सब दिख रहा है कैसे सेटिंग की राजनीति है। उन्होनें कहा कि होना तो एक मजबूत विपक्ष चाहिए लेकिन यहां तो विपक्ष है ही नहीं, पहले ही सेटिंग कर ली जाती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!