शादी में गया था परिवार, आते ही घर का मंजर देख उड़े होश...कई सालों से काम कर रहा नौकर फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 05:22 PM

jewellery worth lakhs stolen in gohana

गोहाना शहर के वार्ड नंबर-10 में देर रात एक घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर एक बुजुर्ग महिला व कई सालों से काम कर रहा नौकर मौजूद था।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर के वार्ड नंबर-10 में देर रात एक घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे और घर पर एक बुजुर्ग महिला व कई सालों से काम कर रहा नौकर मौजूद था। सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का नौकर गायब मिला और बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में पाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मकान मालिक अजय सैनी के अनुसार चोर गैस कटर से तिजोरी काटकर करीब 35 तोले सोना, सवा किलो चांदी के आभूषण और लगभग 10 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह नकदी अगले दिन प्लांट की रजिस्ट्री के लिए रखी गई थी। तिजौरी में परिवार के पिता, बेटे और बेटी के गहने भी रखे हुए थे। अजय सैनी ने घर में कार्यरत नेपाल मूल के नौकर पर संदेह जताया है, जो घटना के बाद से लापता है।

अजय सैनी ने बताया कि कल परिवार के सभी सदस्य शादी में रात को गए थे। घर पर मेरी बूढ़ी मां और कई सालों से नौकर घर पर छोड़ गए थें । जब हम शादी से आज सुबह घर आए तो घर में रखी तिजोरी गैस कटर से कटी हुई मिली जिस तिजोरी में 35 सोने के गहने थे मेरे पिता मेरे,मेरे बेटे और बेटी के गहने और सवा किलो चांदी के आभूषण के साथ, कल प्लांट की रजिस्ट्री करवानी थी उसके उसके लिए दस लाख रुपए कैश तिजोरी में रखा थे। सभी गायब मिले और मेरी मां बेहोश मिली। नौकर नेपाल का रहने वाला था, कई सालों से घर में नौकरी करता था। वहीं केबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की पत्नी अजय सैनी के घर पहुंची और चोरी को लेकर जायजा लिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!