New Mini Bypass: हरियाणा में यहां बना रहा है नया मिनी बाईपास, लोगों को इस समस्या से मिलेगा छुटकारा

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2025 08:43 AM

new mini bypass is being built here in haryana

सोनीपतवासियों के लिए राहत की खबर आई है।

सोनीपत : सोनीपतवासियों के लिए राहत की खबर आई है। यहां ट्रैफिक को देखते हुए नया मिनी बाईपास बनाया जाएगा। यह बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए रेवली गांव के पास मुरथल रोड और इसके बाद बहालगढ़ रोड से सीधे कनेक्ट होगा। इस मिनी बाईपास के बनने ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा। 

बताया जा रहा है कि रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए 2.5 km लंबे मिनी बाईपास को बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। बाईपास को लेकर पिछले साल अगस्त में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें 4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। मिनी बाईपास को लेकर इस साल भी बैठक हुई थी। मीटिंग में गोहाना रोड बाईपास से लेकर मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक मिनी बाईपास के माध्यम से जोड़ने के लिए चर्चा की गई थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!