Hisar HAU विवाद: छात्रों के समर्थन में उतरे खड़गे, फोन पर बोले- इस मुद्दे को संसद में उठाएगी कांग्रेस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Jun, 2025 06:31 PM

hisar hau controversy mallikarjun kharge support of students

हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों और प्रशासन के बीच जारी तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के समर्थन में कदम बढ़ाया है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों...

डेस्कः हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों और प्रशासन के बीच जारी तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों के समर्थन में कदम बढ़ाया है। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से फोन पर बात कर भरोसा दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाएगी और हरसंभव मदद करेगी। छात्रों की कुलपति को हटाने की मांग पर खड़गे ने कहा कि वे जल्द ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को छात्रों से पुनः संवाद के लिए भेजेंगे। छात्रों ने आंदोलन के मुद्दों और मांगों के प्वाइंट्स सरकार को भेजने की बात कही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन का आरोप है कि अब यह आंदोलन छात्रों का नहीं रहकर राजनीतिक हो चुका है। इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि आंदोलनरत 15 नामजद और 20 अन्य छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, 10 जून को छात्र स्टाइपेंड में कटौती सहित अन्य मुद्दों को लेकर कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे थे, जहां सुरक्षा कर्मियों से उनके बीच बहस हुई और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया। उसी रात वीसी की कार का घेराव करने पर सुरक्षा कर्मचारियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्र आरोपित अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और अब कुलपति को भी पद से हटाने की मांग कर परीक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए हैं। इस आंदोलन को कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है।

छात्र आंदोलन से जुड़े मामले में एफआईआर दर्जः एसपी 

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे इस छात्र आंदोलन से जुड़े मामले में एक और एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें करीब 15 नामजद छात्र और 20 से अधिक अन्य शामिल हैं। 

दिग्विजय चौटाला ने राज्यपाल से की मुलाकात

इस विवाद के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी और मांग की कि कुलपति को पद से हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!