राहुल गांधी के दौरे का नहीं दिखा असर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हुड्डा ही नेता प्रतिपक्ष

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jun, 2025 02:50 PM

rahul gandhi s visit has no effect mla hooda is leader of opposition

हरियाणा में चुनाव के कई महीने बीत जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया। बीते दिनों संगठन विस्तार और कांग्रेस की गुटबाजी के लिए चंडीगढ़ में मीटिंग भी हुई, जिसमें राहुल गांधी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा में चुनाव के कई महीने बीत जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया। बीते दिनों संगठन विस्तार और कांग्रेस की गुटबाजी के लिए चंडीगढ़ में मीटिंग भी हुई, जिसमें राहुल गांधी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अब बरोदा हलके से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने बड़ा बयान दिया है।

इंदुराज नरवाल ने भाजपा ने प्रदेश और देश का बेड़ा गर्क करने का रिकॉर्ड बना दिया है। जो 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया। प्रदेश के युवा बेरोजगार होने के कारण लूट-खसोट कर रहे हैं, अपराध की दुनिया में लिप्त हैं। भाजापा का 15 लाख देने का वादा, स्मार्ट सिटी बनाने की बात ये सब कहां गई। इनकी वजह से युवा रोजगार के लिए ठोकर खा रहा है। भाजपा ने प्रदेश का भाईचारा खत्म करने का काम किया है। इसने राज्य में 36 बिरादरी का भाईचारा तोड़ने का काम किया है। 

हुड्डा नेता प्रतिपक्ष थे और रहेंगे- नरवाल

नेता प्रतिपक्ष नेता के चयन को लेकर विधायक इंदू नरवाल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष नेता बनाने की जरूरत क्या है भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष नेता थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हमारे नेता हैं, नेता लोगों से बनता है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा 36 बिरादरी के नेता हैं। 

भाजपा के पन्ना प्रमुख पर साधा निशाना- नरवाल

राहुल गांधी के संगठन के मीटिंग पर भाजपा द्वारा निशाना साधने पर नरवाल ने कहा कि बिना संगठन के भी लोकसभा में हमारी 5 MP की सीटें आईं थी वहीं विधानसभा में भी 37 सीटें आईं। इनकी सरकार इसलिए बनी कि कांग्रेस का संगठन नहीं था। कांग्रेस का संगठन जल्द बनने जा रहा है, कोई भी गुटबाजी नहीं है। राहुल गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों के लिए उम्र की शर्त रखी है ताकि युवाओं को कमान मिल सके। उन्होनें कहा कि बीजेपी पन्ना प्रमुख की बात करती है, मगर यही पन्ना प्रमुख लोकसभा और विधानसभा में कहां गए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!