Simmi Chaudhary murder: 2 बच्चों का बाप है हरियाणवी मॉडल शीतल का कातिल सुनील, पूछताछ में खोला हत्या का राज

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2025 12:47 PM

sunil the murderer of haryanvi sheetal

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना गांव का रहने वाला सुनील पर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुनील पानीपत का रहने वाला है। उसका

सोनीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना गांव का रहने वाला सुनील पर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सुनील पानीपत का रहने वाला है। उसका करनाल के मॉडल टाउन में सुकून नाम का होटल है। सुनील शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। सिम्मी कभी इसी होटल में काम करती थी। जहां दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत के बाद प्यार हुआ और दोनों मिलने जुलने लगे थे। इसी दौरान सुनील ने मॉडल पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन सिम्मी को जैसे ही पता चला की सुनील शादीशुदा है तो उसने उससे बातचीत करना छोड़ दिया। वह शीतल पर शक करता था कि वह अन्य लड़कों से बात करती है और उसे अनदेखा कर रही है।


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुनील ने न केवल हत्या की बल्कि खुद को निर्दोष साबित करने और पुलिस को भ्रमित करने के लिए एक गाड़ी को नहर में गिरा देने का नाटक भी रचा। जब सुनील को पता चला की शीतल विशाल नाम के एक लड़के से परिवार वालों की मर्जी से रिश्ता तय किया है तो उसने हत्या का प्लान बनाया। वो शीतल को धमकियां देने लगा। इस बारे में शीतल ने कई बार अपने घर पर भी बताया। यहां तक कि पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन सुनील माफीनामा के बाद मामले में समझौता कर लेता था।

सुनील को पता चला कि 14 जून की रात शीतल अहर गांव में शूट पर गई है। वह शूटिंग खत्म होने के समय वहां पहुंच गया। उसने शीतल को उसके साथ चलने के लिए कहा, लेकिन शीतल उसके साथ नहीं जाना चाहती थी। उसने मना भी किया। शीतल के मना करने के बाद भी सुनील माना नहीं था। वह जबरदस्ती उसे सामान के साथ लेकर चला गया। कुछ देर वह अहर गांव में एक भाजपा नेता की गोशाला में भी रुके। इसके बाद वहां से पानीपत शहर की ओर रवाना हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 
इसके बाद सुनील ने कार के डेशबोर्ड में चाकू निकाला और शीतल पर कई वार किए। शीतल की हत्या करने के बाद वह गाड़ी को नहर किनारे ले गया। उसने उसकी लाश को नहर में फेंक दिया। इसके बाद करीब आधा घंटा कहानी बनाने में जुट गया। कहानी बनाने के बाद वह कार को नहर में ले कूदा। अच्छा तैराक होने की वजह से वह कार से तुरंत बाहर निकल कर आ गया, जबकि शीतल का शव नहर में बह गया। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को बेकाबू होकर नहर में गिरने की सूचना दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!