मंदिर के पास मौजूद पुलिसकर्मी को गाड़ी ने मारी टक्कर, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Jan, 2026 10:43 PM

police personal hit by unknown vehicle near tample

ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से कार सहित फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बादशाहपुर थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर...

गुड़गांव,(ब्यूरो): ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम के बादशाहपुर थाने में तैनात स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को तेज रफ्तार वाहन द्वारा टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से कार सहित फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बादशाहपुर थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के जाटूसाना के निवासी लोकेश ने शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम पुलिस में बतौर एसपीओ नौकरी कर रही है। मंगलवार शाम को वह सोहना एलिवेटिड फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर इस्कॉन मंदिर के नजदीक अपनी ड्यूटी कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

 

बादशाहपुर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए इस्कॉन मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। पुलिस टीम ने अज्ञात वाहन के नंबर और हुलिए का पता लगाने के लिए चश्मदीदों से भी पूछताछ की है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!