MCG ने इनका काटा पानी का कनेक्शन, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Mar, 2026 01:23 PM

mcg cut illegal water connection at sadar bazar

नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा शहर में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल सात अवैध कनेक्शनों को काटा गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा शहर में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर बाजार क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल सात अवैध कनेक्शनों को काटा गया। वीरवार को निगम की टीम ने क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ऐसे पेयजल कनेक्शनों की पहचान की, जो बिना अनुमति या नियमों के विरुद्ध लिए गए थे। इसके बाद मौके पर ही कार्रवाई करते हुए इन कनेक्शनों को हटाया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

निगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध कनेक्शन न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने क्षेत्र के दुकानदारों और निवासियों से अपील की है कि वे केवल वैध कनेक्शन ही लें और निगम के नियमों का पालन करें। अवैध कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एमसीजी का यह कदम शहर में पारदर्शिता बनाए रखने और नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!