नर्सिंग ऑफिसर ने ठप की अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jun, 2026 11:38 AM

staff nurse stages pen down strike at civil hospital

महिला आयोग हरियाणा की चेयरमैन रेनू भाटिया द्वारा कुरूक्षेत्र में स्टाफ नर्स पर की गई टिप्पणी का असर अब गुड़गांव में देखने को मिल रहा है। टिप्पणी करने के विरोध में आज गुड़गांव के सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने पैन डाउन हड़ताल कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला आयोग हरियाणा की चेयरमैन रेनू भाटिया द्वारा कुरूक्षेत्र में स्टाफ नर्स पर की गई टिप्पणी का असर अब गुड़गांव में देखने को मिल रहा है। टिप्पणी करने के विरोध में आज गुड़गांव के सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने पैन डाउन हड़ताल कर दी। हालांकि यह हड़ताल दो घंटे की रही, लेकिन इस हड़ताल के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मानें तो गुड़गांव सिविल अस्पताल में 155 स्टाफ नर्स तैनात हैं। कुरुक्षेत्र में महिला आयोग की चेयरमैन द्वारा की गई टिप्पणी से नर्सिंग स्टाफ आहत हैं। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं तो यह हड़ताल कल भी जारी रहेगी। इसके साथ ही एसोसिएशन की बैठक की जाएगी। इस बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला लिया जा सकता है। एसोसिएशन की पूनम सराय ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पैन डाउन हड़ताल रही। इस हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए इमरजेंसी सेवाओं को इस हड़ताल से दूर रखा गया। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए हर वार्ड में एक-एक नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी पर रखा गया है ताकि मरीजों को भी परेशान न हो। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महिला आयोग की चेयरमैन द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो नर्सिंग स्टाफ द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। 

 

वहीं, आज हुई हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नर्सिंग स्टाफ न होने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य जांच के लिए परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी गायनी वार्ड व अस्पताल में भर्ती मरीजों को हुई जहां उन्हें इलाज में देरी हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!