डीजे बंद कराने गई पुलिस पिट कर लौटी, ERV पर पथराव भी किया

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Oct, 2025 10:18 PM

police personal beaten by villagers in gurgaon

बिना विभागीय अनुमति देर रात तक चलाए जा रहे डीजे को बंद कराना पुलिस को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम आयोजक ने न केवल मारपीट की बल्कि पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल पर पथराव भी कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिना विभागीय अनुमति देर रात तक चलाए जा रहे डीजे को बंद कराना पुलिस को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम आयोजक ने न केवल मारपीट की बल्कि पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल पर पथराव भी कर दिया। यहां मौजूद लाेगों ने पुलिस पर पथराव और डंडे से हमला करते हुए हवलदार की वर्दी पर लगा बॉडी कैमरा भी छीन लिया। इसकी जानकारी सेक्टर-56 थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक,मंगलवार देर को सेक्टर-57 एरिया में तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। इस पर ERV-272 को मौके पर भेजा गया था। ईआरवी के इंचार्ज हवलदार कर्मपाल ने सेक्टर-56 थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे और यहां माैजूद लोगों को डीजे बजाने की अनुमति दिखाने के लिए कहा तो उन्होंने अनुमति होने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही जब उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा गया तो यहां मौजूद कुछ लोग तैश में आ गए और पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ने ईएचसी कर्मपाल की वर्दी पर लगा बॉडी कैमरा छीन लिया और भीड़ ने ईआरवी गाड़ी पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया और उन्हें डीजे बंद करने से रोक दिया। 

 

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-56 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 221, 324(3) के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सेक्टर-57 के गांव तिघरा निवासी सतीश उर्फ सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सतीश गांव में डेयरी फार्म चलाता है और जब पुलिस डीजे बंद कराने आई और डीजे बजाने की अनुमति मांगी तो वह गुस्से में आ गया और उसने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!