पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, ऐसे काबू आया लुटेरा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Feb, 2026 01:59 PM

police caught one wanted criminal after encounter

देर रात को गुड़गांव पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हो गया। बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक फिसल गई और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब गोली चलाई तो एक गोली बदमाश के पैर पर जा लगी...

गुड़गांव, (ब्यूरो): देर रात को गुड़गांव पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हो गया। बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक फिसल गई और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब गोली चलाई तो एक गोली बदमाश के पैर पर जा लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान राजस्थान के रहने वाले राशिद के रूप में हुई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि आरोपी पर गुड़गांव, फरीदाबाद, नूंह में लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के तहत करीब 10 मुकदमें दर्ज हैं जिनमें वह वांछित था। कल रात को अपराध शाखा सोहना की टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी की बाइक के साथ सोहना क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर अपराध शाखा ने कई स्थानों पर नाकाबंदी की, लेकिन रात को उसके रायपुर गांव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। 

 

सूचना के बाद पुलिस ने रायपुर के पास नाकाबंदी कर दी और कुछ ही देर में बिना नंबर की अपाचे बाइक पर आ रहे युवक को राेकने का प्रयास किया तो उसने अपना रास्ता बदल लिया और वह अलवर की तरफ भागने लगा। इस पर पुलिस ने अपनी जीप से उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर जाते हुए आरोपी की तेज रफ्तार बाइक स्लिप हो गई और वह जमीन पर गिर गया। बचने के लिए आरोपी सड़क से उठा और जंगल की तरफ भागने लगा। जब पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो आरोपी ने पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए जिसमें एक गोली पुलिस की जीप पर तो दूसरी गोली एक पुलिसकर्मी के पास से गुजर गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो राउंड फायर किए जिसमें पहला राउंड चेतावनी के तौर पर हवाई फायर था तथा दूसरे राउंड के फायर में गोली राशिद के पैर पर जा लगी जिससे वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक पिस्टल व 4 खोल बरामद किए हैं। उसके खिलाफ भोंडसी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!