झज्जर में दमखम दिखाएंगे राज्य भर के खिलाड़़ी

Edited By Shivam, Updated: 03 Sep, 2019 05:18 PM

players from across the state will show power in jhajjar

झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में मंगलवार को 54वीं राज्यस्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका झज्जर को मिला है।

झज्जर(प्रवीण धनखड़)।  झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में मंगलवार को 54वीं राज्यस्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका झज्जर को मिला है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 5 सितंबर को होगा। प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को हुआ। 


कोच संदीप देशवाल ने बताया कि राज्यभर के विभिन्न स्कूलों से दर्जनों खिलाड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा बनने झज्जर पहुंचे है। खेल विभाग की तरफ से प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से करने व खिलाडिय़ों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के लिए खास इंतजाम किए गए है।  इस प्रतियोगिता मेें अंडर-17 के खिलाड़ी ही भाग ले सकते है।
---

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!