Edited By Harman, Updated: 18 Jul, 2026 12:14 PM

हरियाणा के नारनौल जिले में आज शनिवार बड़ी घटना होते-होते टल गई। आज अहले सुबह नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148B आम से बड़ी पिकअप वैन पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में ड्राईवर और उसका साथी की जान बच गई।
नारनौल : हरियाणा के नारनौल जिले में आज शनिवार बड़ी घटना होते-होते टल गई। आज अहले सुबह नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148B आम से बड़ी पिकअप वैन पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में ड्राईवर और उसका साथी की जान बच गई।
बताया जा रहा है कि चालक पीछे से आ रहे एक डंपर को रास्ता देने की कोशिश में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और आम से भरी पिकअप हाईवे पर पलट गई। हादसा गांव अकबरपुर और गांव भोजावास के बस स्टैंड के बीच बताया जा रहा है। वही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में जान की हानि नहीं हुई।