Hisar to Chandigarh Flight: सप्ताह में ये 2 दिन हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ेगा विमान, जानें क्या रहेगी Timing

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2025 10:17 AM

plane will fly from hisar to chandigarh

हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

चंडीगढ़/हिसार: हिसार एयरपोर्ट (Hisar Airport) से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा नौ जून से शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ के लिए सोमवार और शुक्रवार को विमान उड़ेगा। इसके लिए किराया भी तय हो चुका है।बताया जा रहा है कि एक तरफ का किराया दो से तीन हजार के बीच होगा। दोनों शहरों का सफर एक घंटे का होगा। वहीं इसी महीने के आखिरी में हिसार से जयपुर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी।

जानें टाइमिंग

अभी हिसार एयरपोर्ट से सिर्फ अयोध्या के लिए विमान सेवा चल रही है, जो सप्ताह में दो दिन के लिए चलती है। अब उड्डयन विभाग ने चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगा और 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। चंडीगढ़ से 3.30 बजे यह विमान उड़ेगा और 4 बजकर 30 मिनट पर यह विमान हिसार पहुंचेगा। वहीं हिसार से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!