अंबाला में बारिश से जलभराव; गंदे पानी में चलने को मजबूर हुए लोग, प्रशासन नहीं ले रहा कोई सुध

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 17 Jul, 2024 01:51 PM

हरियाणा के अंबाला जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। पहली बरसात से ही लोगों के मन में डर सताने लगा है। लगातार बारिश होने से अंबाला की सड़कें जलमग्न हो गई है।

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा के अंबाला जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। पहली बरसात से ही लोगों के मन में डर सताने लगा है। लगातार बारिश होने से अंबाला की सड़कें जलमग्न हो गई है। लोगों को सड़क पर जाने के लिए गंदे पानी से निकलना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी आने से लोग नगर निगम को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि समय-समय पर अगर नाले नालियों की सफाई होती तो अंबाला की सड़क जलमग्न न होती।

वहीं लोगों का कहना है पहली बरसात ने ही जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। थोड़ी सी बरसात से ही अंबाला की सड़कें जलमग्न हो जाती है। सड़के जलमग्न होने से काम पर निकलना मुश्किल हो जाता है। नगर निगम अगर समय-समय पर नाले नालियों की सफाई करवाएं तो अंबाला की सड़कों पर बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं होगी।

PunjabKesari

लोगों के लिए बढ़ रही समस्या

बारिश पड़ने से एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं दूसरी तरफ लोगों के लिए समस्या भी बढ़ गई। थोड़ी ही देर की बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी। अंबाला की सड़कें और गलियां तालाब बन गई। जलभराव के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पानी निकासी न होने के करना प्रशासन को खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कितनी बार चेताया लेकिन उनके सिर पर जूं तक नहीं रेंगती। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित पानी निकासी की अपील भी की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!