जो देश के खिलाफ जाएगा उसे बक्शा नहीं जाएगा... हरियाणा से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों पर OP धनखड़ की प्रतिक्रिया

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 May, 2025 03:16 PM

op dhankar reaction on pakistani spies caught from haryana

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो वो बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि देश पहले है बाकी सब कुछ बाद में है।

झज्जर (दिनेश मेहरा) : सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश और प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैl इसी कड़ी में झज्जर शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गयाl भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ l तिरंगा यात्रा में पहुंचने पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया l भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झज्जर शहर के अंबेडकर चौक से लेकर भगत सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई l 

तिरंगा यात्रा के बाद भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए शहीदों के परिवारों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सेना के सम्मान में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है और तिरंगा यात्रा के प्रति लोगों में जज्बा बढ़ता जा रहा है और कल देश के गृहमंत्री स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। यह एक ऐसा जज्बा है उसे जमाने में भगवान राम जब कोई वाहन नहीं होता थे सीता जी के लिए 2000 किलोमीटर की लंबी यात्रा करके बदला लेकर आए थे और उसी तरह से तहस नहस किया गया था। 

अगर आप ऐतिहासिक रूप से देखेंगे तो और हमारे साथ जो पहलगाम में हुआ और हमारी बेटियों के सामने उनके पतियों को मारा और कहा जाकर बता देना मोदी को और उन्होंने मोदी को बता दिया और जब उन्होंने मोदी को बताया तो लोगों ने पाकिस्तान में मलबा देखा और घटना करने वालों को रोते हुए देखा, लगता है इस बार सब कुछ खोया है और हूं-हूं करके रोया है, वो नजारे हमने देखे हैं और ये जो भावना है। भारत की नारी के सम्मान के प्रति और देशभक्ति की और ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को अंजाम देने वाले सैनिकों के सम्मान में आज झज्जर में तिरंगा यात्रा हुई है। 

कांग्रेस पार्टी को तिरंगा यात्राओं में शामिल होना चाहिएः ओमप्रकाश धनखड़

कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है कि एक तरफ तो भाजपा के मंत्री और उपमुख्यमंत्री सेना और सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। दूसरी और बीजेपी तिरंगा यात्रा के पीछे अपना मुंह छुपा रही है। इसको लेकर जब भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तिरंगा यात्राओं में शामिल होना चाहिए, ये कटाक्ष का समय नहीं है, देश के साथ एकजुट होकर खड़े होने का समय और जो भी देश के खिलाफ जाएगा, चाहे कोई भी हो वो बख्शा नहीं जाना चाहिए, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि देश पहले है बाकी सब कुछ बाद में है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!