बरोदा में इनेलो की जीत के बाद होंगे मध्यवर्ती चुनाव, हमारी पार्टी बनाएगी सरकार: चौटाला

Edited By Shivam, Updated: 25 Oct, 2020 04:17 PM

op chautala said intermediate elections to be held after inld victory in baroda

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया है कि बरोदा उपचुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत होगी, जिसके बाद प्रदेश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे, फिर उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। चौटाला आज बरोदा उपचुनाव को लेकर इनेलो उम्मीदवार के लिए...

गोहाना (सुनील जिंदल): इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया है कि बरोदा उपचुनाव में इनेलो के उम्मीदवार की जीत होगी, जिसके बाद प्रदेश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे, फिर उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। चौटाला आज बरोदा उपचुनाव को लेकर इनेलो उम्मीदवार के लिए वोट मांगने गांव सिकंदरपुर माजरा पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही इनेलो पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा, वैसे ही मध्यवर्ती चुनाव होंगे और हमारी पार्टी सरकार बनाएगी। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि हर वर्ग का आम आदमी परेशान है। किसानों की जीरी समय पर नहीं बिक रही है।

चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश पर कर्ज बढ़ाया है और कोई विकास कार्य नहीं करवाया। प्रदेश के युवाओं के पास  रोजगार नहीं है, वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी का उम्मीदवार हारते ही गठबंधन बिखर जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आया तो भाजपा झूठी घोषणाएं और वादे कर रही है ताकि वोट ले सकें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!