फरीदाबाद में हादसे में 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत, पसरा मातम...डेढ़ घंटे एंबुलेंस में पड़ा रहा शव

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Feb, 2026 02:24 PM

only brother of 3 sisters dies in accident in faridabad

फरीदाबाद के थाना भूपानी इलाके स्थित कावरा मोड के पास एक ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में BA बीए फर्स्ट ईयर  के स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद बीके अस्पताल में शव को एंबुलेंस से उतारने के लिए कोई कर्मचारी नही मिला।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के थाना भूपानी इलाके स्थित कावरा मोड के पास एक ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में BA बीए फर्स्ट ईयर  के स्टूडेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद बीके अस्पताल में शव को एंबुलेंस से उतारने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके चलते शव करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा। इससे स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर से लापरवाही सामने आ गई है।  मृतक पवन ने नेहरू कॉलेज में हाल में ही प्रधान का चुनाव जीता था। 

रोड़ एक्सीडेंट में हुई मौत 

पुलिस कर्मचारी प्रदीप कुमार SPO ने बताया कि गांव कावरा निवासी मृतक 20 वर्षीय मृतक पवन अपनी बाइक से शाम के समय जिम से घर के लिए लौट रहा था। लेकिन कावरा मोट पर एक ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एंबुलेंस में रखवाकर बीके अस्पताल पहुंची। कावरा मोट पर एक ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई, लेकिन यंहा पर उनको शव उतारकर मोर्चरी में रखने के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला। जिसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक शव को एंबुलेंस में ही रखना पड़ा। जिसके बाद एक कर्मचारी के आने पर शव को उतारकर रखा गया। 

तीन बहनों का एकलौता भाई 

मृतक पवन तीन बहनों का एकलौता भाई था। वह एक नेहरू कॉलेज में BA फस्ट इयर का स्टूडेंट था। उसके पिता दुबई में नौकरी करते है। वह रोजाना की तरह जिम से वापस लौट रहा था।  इस घटना के सुनने के बाद न केवल पवन के दोस्त अस्पताल पहुंच गए  और उनकी तीनों बहनें माता और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक पवन तीन बहनों का एकलौता भाई था। 

दोस्त बोले किसी ने मदद नहीं की

मृतक पवन के दोस्त निखिल ने बताया कि हादसे के समय भी पवन सड़क पर काफी देर तक पड़ रहा लोग सड़क पर पड़े पवन को आते जाते देखते रहे लेकिन समय रहते उसको किसी की मदद नहीं मिली यदि उसे समय रहते मदद मिल जाती तो शायद पवन की जान बच सकती थी। वहीं पुलिस कर्मचारी प्रदीप ने बताता कि पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों कि रिकार्डिंग जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेगी। मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!