OTS Scheme: हरियाणा में लागू हुई ये योजना, अब इन किसानों का पूरा बकाया ब्याज होगा माफ

Edited By Isha, Updated: 10 Dec, 2025 05:15 PM

one time settlement scheme implemented in haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगस्त-सितंबर माह में हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा क

 चण्डीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगस्त-सितंबर माह में हरियाणा में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया। किसानों के बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 53,821 किसानों को ₹116 करोड़ से अधिक की मुआवजा राशि जारी की। इसमें बाजरे के लिए ₹35.29 करोड़, कपास के लिए ₹27.43 करोड़, धान के लिए ₹22.51 करोड़ और ग्वार के लिए ₹14.10 करोड़ शामिल हैं।हरियाणा पर्यटन गाइड

 
भावांतर भरपाई योजना के तहत, ₹575/क्विंटल की दर से 1 लाख 57 हजार बाजरा किसानों को ₹358 करोड़ 62 लाख की राशि जारी की। EDC फंड से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व हिसार के मेट्रो विकास प्राधिकरण को ₹1700 करोड़ की राशि जारी की। एकमुश्त निपटान योजना (OTS) लागू, जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा है। PACS से ऋण लेने वाले किसान अगर मूल ऋण राशि जमा करवाते हैं, तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ होगा। 681182 लाख किसानों/मजदूरों का ₹2266 करोड़ का ब्याज माफ होगा, 2.25 लाख मृत किसानों के परिवारों को भी 900 करोड़ का लाभ होगा।

सीएम ने कहा 2014 में जिस दिन से हरियाणा में भाजपा ने प्रदेश के परिवारजनों की सेवा का दायित्व संभाला, उसी दिन से किसानों की उन्नति, समृद्धि और सुरक्षा हमारा प्राथमिक संकल्प रहा है। पिछले 11 वर्षों में इसी संकल्प को आधार बनाकर हमारी सरकार ने लगातार ऐसे निर्णय लिये हैं, जिनसे खेत, किसान और गांव तीनों मज़बूत हों। आज इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, हमने खरीफ सीजन-2025 में भारी वर्षा से हुए फसल खराबे से प्रभावित 53,821 किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 116 करोड़ 15 लाख रुपए की मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। यह राशि न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रमाण भी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!