शेर की सूचना मिलने पर गांव मंडौरी में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Sep, 2020 01:16 PM

on arrival of the lion there was a stir in village mandouri

समीपवर्ती गांव मंडौरी के जंगल में शेर की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस गांव के सुमित पुत्र खजान सिंह ने कथित रूप से जंगल में शेर को देखा...

हथीन (ब्यूरो) : समीपवर्ती गांव मंडौरी के जंगल में शेर की सूचना मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस गांव के सुमित पुत्र खजान सिंह ने कथित रूप से जंगल में शेर को देखा था। सूचना मिलने पर हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण, मिंडकौला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी चरण सिंह को सूचित किया।

वहीं सूचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और वन्य प्राणी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाकर शेर की खोजबीन की। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी शेर नजर नहीं आया। खेतों में मृत जानवर के 2 कटे हुए पैर व खून के निशान अवश्य नजर आए। जिनके बारे में स भावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त पैर किसी नील गाय के बच्चे के हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!