Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 03:47 PM

आज अचानक फरीदाबाद के विभिन्न स्लम क्षेत्रों की कॉलोनियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने
फरीदाबाद : आज अचानक फरीदाबाद के विभिन्न स्लम क्षेत्रों की कॉलोनियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने नशा तस्करों व शराब तस्करों के घरों पर एक साथ रेड मारी और तलाशी ली l इस मौके पर भारी संख्या में डॉग स्क्वाड टीम व महिला पुलिस बल भी मौजूद रहा l क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बताया कि इस रेड की डिटेल्स पुलिस प्रवक्ता आधिकारिक रूप से मीडिया को देंगे l
आपको बता दें कि लगभग 150 से 200 क्राइम ब्रांच के कर्मियों ने कई ऐसी स्लम कॉलोनियों में विभिन्न टीमें बनाकर सर्च अभियान चलाया, वहीं इस अभियान में विशेष तौर पर डॉग्स स्क्वाड की भी मदद ली गई और महिला पुलिस भी शामिल की गई। नशा तस्करी के तहत कईं स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए की आखिर ऐसा क्या हुआ है कि अचानक से इतनी भारी संख्या में क्राइम ब्रांच टीम पहुंचीं।
आपको बता दें कि आज राहुल कालोनी, नेहरू कालोनी, संत नगर जैसे स्लम क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन चलाया। क्राइम ब्रांच की टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया और उन्होंने इसे रूटीन का अभियान बताया और कहा कि इसकी पूरी जानकारी सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पुलिस प्रवक्ता द्वारा दी जाएगी। वहीं उन्होंने नशा तस्करों को साफ संदेश दिया और कहा कि या तो नशा तस्करी करना छोड़ दो या फिर शहर छोड़ दो। इसके बाद कईं घरों में घुस कर सच ऑपरेशन जारी रखा गया l
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)