Palwal के थंथरी गांव लूटकांड में खुलासा ; एनकाउंटर के बाद पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे, यूपी से आकर फैलाते थे दहशत

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Mar, 2026 03:19 PM

palwal revelation in thanthari village robbery 4 criminals arrested in police

पलवल CIA पुलिस ने पुराने मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गांव थंथरी में हुई लूटपाट में शामिल चारों आरोपियों

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल CIA पुलिस ने पुराने मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गांव थंथरी में हथियार के बल पर की गई लूट की वारदात में शामिल चारों आरोपियों को मुठभेड़ में अवैध हथियारों सहित धर दबोचा है। डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने इस बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए जानकारी दी।   

डीएसपी ने आगे बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रोहित और रणजीत के रूप में हुई। अन्य दो की पहचान भी उत्तर प्रदेश के पुष्पेंद्र और अनुराग के रूप में हुई। उन्होंनेआगे बताया कि बृहस्पतिवार को गांव थंथरी के रहने वाले मूलचंद अपने भतीजे के साथ लगन/शादी का सामान लेकर गाड़ी से बागपुर की तरफ जा रहे थे।

PunjabKesari

इसी दौरान चार हथियारबंद युवकों ने उन पर फायरिंग कर हथियार के बल पर गाड़ी लूट ली जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच पलवल रविंद्र कुमार की टीम को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम गठित की और अमरपुर चौकी क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे उन्हें मुखबिर से सीक्रेट इन्फोरमेशन मिली कि चारों आरोपित कटेसरा गांव के जंगलों में छिपे  हैं। 

CIA पुलिस ने तुरंत दो टीमें बनाई और केजीपी एक्सप्रेस-वे के नीचे बनी पुलिया के पास घेराबंदी की। जब पुलिस टीम आरोपियों के नजदीक पहुंची और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, तो बदमाशों ने पुलिस पर पहले अलग-अलग दो सीधे फायर किये। CIA इंचार्ज द्वारा पुनः चेतावनी के तौर पर किये गये हवाई फायर पर आरापियों ने पुनः पुलिस टीमों पर फायर किये जिनमें एक गोली निरीक्षक रविंद्र कुमार के कान के पास से होकर गुजरी।

पुलिस द्वारा चेतावनी के तौर पर किये गये हवाई फायर तथा आत्मसर्मपण की चेतावनी के बावजूद उन पर सीधा जानलेवा फायर करने पर CIA प्रभारी व एएसआई वीरपाल ने अपनी आत्मरक्षा व अपनी टीम की सुरक्षा व आरोपियों को काबू करने के लिए सिखाये हुये तरीका से आरोपियों के पैरों की तरफ फायर किये। पुलिस की गोली दो आरोपितों के दाहिने पैरों में लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े तथा दो को भी पुलिस पार्टी ने धर दबोचा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!