Edited By Manisha rana, Updated: 06 Mar, 2026 10:22 AM

खानपुर कलां-कासंडी मार्ग पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 चिकित्सकों की मौके पर ही मौत हो गई।
गोहाना : खानपुर कलां-कासंडी मार्ग पर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 2 चिकित्सकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूलतः तमिलनाडु और त्रिपुरा के रहने वाले थे और खानपुर कलां गांव में स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला मैडिकल कॉलेज से एम.डी. कर रहे थे। डॉ. अरविंद तमिलनाडु के थे, वह पैथोलॉजी में एम.डी. कर रहे थे। डॉ. नीलोत्पल त्रिपुरा के थे वह बॉयो-कैमिस्ट्री में एम.डी. कर रहे थे।
जानकारी अनुसार डॉ. अरविंद और डॉ. नीलोत्पल बुधवार की रात को बाइक पर घूमने के लिए निकले। जब वे महिला मैडिकल कॉलेज से निकल कर खानपुर कलां-- कासंडी मार्ग पर पहुंचे तब उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई तथा सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। ज्ञात हुआ है कि दोनों चिकित्सकों ने हादसे के वक्त हैलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)