सोनीपत को सौगात: स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई के लिए 491.20 करोड़ मंजूर, मास्टर प्लान तैयार!

Edited By Isha, Updated: 05 Mar, 2026 07:07 PM

gift to sonipat rs 491 20 crore approved for sports university rai plan

हरियाणा सरकार प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल हब बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने घोषणा की है कि सोनीपत जिले के

चंडीगढ़/सोनीपत: हरियाणा सरकार प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल हब बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने घोषणा की है कि सोनीपत जिले के राई विधानसभा क्षेत्र में स्थित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा (राई) के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने और विस्तार देने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है और इसके लिए भारी-भरकम बजट मंजूर कर दिया गया है।

 
खेल मंत्री ने सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया कि यूनिवर्सिटी के कायाकल्प के लिए कुल 491.20 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस बजट को दो मुख्य हिस्सों में बांटा गया है। गौरव गौतम ने जानकारी दी कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का मास्टर प्लान पहले ही तैयार किया जा चुका है। वर्तमान में इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मेगा प्रोजेक्ट को लागू करने वाली एजेंसी को फाइनल करने की प्रक्रिया अभी चल रही है, जिसके पूरा होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

 
राई स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हरियाणा की पहली और देश की प्रतिष्ठित खेल यूनिवर्सिटी है। सरकार के इस निवेश से यहाँ प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, आधुनिक हॉस्टल, अत्याधुनिक जिम और ओलंपिक स्तर के ट्रैक उपलब्ध होंगे। खेल मंत्री के इस जवाब से राई क्षेत्र और खेल जगत में खुशी की लहर है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!