धारा 370 पर CM खट्टर ने ली चुटकी-बिहार की बजाय अब कश्मीर से भी ला सकेंगे दुल्हन

Edited By Isha, Updated: 10 Aug, 2019 10:42 AM

now bride can be brought from kashmir instead of bihar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयोजित ओड समाज के कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की उपलब्धि तहत कहा कि हरियाणा का सैक्स रेशो बढ़ चुका है। इस दौरान चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार

फतेहाबाद (ब्यूरो) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयोजित ओड समाज के कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की उपलब्धि तहत कहा कि हरियाणा का सैक्स रेशो बढ़ चुका है। इस दौरान चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार की बजाय कश्मीर से दुल्हन ला सकते हैं लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह तो बस मजाक था।

इस पर उपस्थित भीड़ ने भी ठहाका लगाया। उन्होंने कहा कि बेटियों की निम्न जन्मदर के कारण हरियाणा बदनाम था। सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जिसके प्रभाव से प्रति हजार लड़कों के जन्म पर लड़कियों की जन्म संख्या 850 से बढ़कर 933 हो गई है। हमें इस संख्या को 1000 तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उन सभी परिवारों के बैंक खातों में 6 हजार रुपए वाॢषक भिजवाएगी जिनकी सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए तक है। मुख्यमंत्री सब्जी मंडी में हरियाणा के समस्त ओड समाज की ओर से आयोजित महॢष भागीरथ जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ओड समाज के लिए अनेक घोषणाएं कीं। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और मंत्री कृष्ण बेदी सहित भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

कुरुक्षेत्र में भागीरथ मंदिर या धर्मशाला बनवाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज धर्मशाला के लिए कहीं भी 500 गज जगह चिन्हित कर ले, सरकार धर्मशाला बनवाएगी। उन्होंने फतेहाबाद, हिसार व टोहाना में भागीरथ ओड समाज धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। फतेहाबाद में अशोक नगर चौक का नाम महॢष भागीरथ के नाम पर रखने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महॢष भागीरथ को नमन करते हुए उन्हें मानव मात्र का कल्याण करने वाला महापुरुष बताया। उन्होंने कहा कि महॢष भागीरथ ने इतनी सिद्धि प्राप्त की कि मां गंगा को भी धरा पर आना पड़ा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!