गुड़गांव में सेलरी बेस पर चल रहा जमीन कब्जाने का खेल !

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jan, 2025 08:52 PM

nodel officer demolished illegal construction in green belt area in gurgaon

गुड़गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का खेल सेलरी बेस पर चल रहा है। दूसरे जिलों व राज्यों के लोगों द्वारा सरकारी जमीन अथवा ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा है।

गुडग़ांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का खेल सेलरी बेस पर चल रहा है। दूसरे जिलों व राज्यों के लोगों द्वारा सरकारी जमीन अथवा ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा है। यह खुलासा आज एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव के नोडल ऑफिसर आर एस बाठ ने किया। आज वह एसपीआर रोड पर हुए ग्रीन बेल्ट से कब्जा हटाने के लिए गए थे। आर एस बाठ की मानें तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सामने आया कि दिल्ली और आसपास एरिया में रहने वाले लोगों द्वारा ग्रीन बेल्ट अथवा सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

इन लोगों ने यहां रेस्टोरेंट, नर्सरी सहित अन्य तरीके अपनाकर सरकारी जमीन को निजी उपयोग में लेना शुरू कर दिया और इसे कमाई का साधन बना लिया। जब यहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह तो केवल अपनी सेलरी लेने के लिए काम करते हैं, बाकी कार्य तो उनके आकांओं द्वारा किया जाता है। वही सरकारी जमीन पर कब्जा कर स्थाई व अस्थाई निर्माण कर देते हैं और इस जमीन के जरिए कमाई के साधन तैयार किए जाते हैं।

 

आर एस बाठ की मानें तो एसपीआर रोड पर पिछले दिनों कई बार कार्रवाई करते हुए करीब 160 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। यहां बंजारों ने भी अपना कब्जा जमाया हुआ था, लेकिन वह भी अब इस जगह को छोड़ चुके हैं। इन कब्जों के कारण ग्रीन बेल्ट डेवलप नहीं हो पा रही थी। अब जिन संस्थाओं के साथ ग्रीन बेल्ट को डेवलप करने के लिए एग्रीमेंट हुआ था उन्होंने भी काम शुरू कर दिया है। जल्द ही पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।

 

नोडल अधिकारी की मानें तो शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन भी सख्त है। सभी विभागों के समन्वय से ही पूरे शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। अगले पांच महीनों में ही इसका असर हर किसी के सामने होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!