हरियाणा में बिना मंजूरी नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम...धरना-प्रदर्शन से पहले अनुमति जरूरी, राव नरेंद्र के आदेश जारी

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Jun, 2026 05:40 PM

no political events will be held without permission in haryana  permission is r

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र ने प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देशों की ओर आकर्षित किया जाता है-

प्रिय साथी,
 कार्यक्रमों के आयोजन संबंधी निर्देश

हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री बी.के. हरिप्रसाद द्वारा जारी निर्देशनुसार आपसे अनुरोध किया गया था कि यदि आप प्रदेश में किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, रैली अथवा अन्य कोई राजनीतिक/संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, तो प्रस्तावित कार्यक्रम का विस्तृत विवरण संबंधित जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।

 साथ ही, किसी भी कार्यक्रम की सार्वजनिक घोषणा अथवा आयोजन से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी परिपत्र दिनांक: 28 मई 2026 आपकी जानकारी एवं अनुपालना हेतू सलग्नं है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य संगठन के सभी स्तरों पर संबंधित जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ समुचित समन्वय एवं संवाद सुनिश्चित करना है।

PunjabKesari

 

बैनर एवं पोस्टर संबंधी निर्देश

आपको यह भी निर्देशित किया गया था कि प्रदेश में आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम के बैनर, पोस्टर अथवा प्रचार सामग्री में पार्टी नेताओं के चित्र संगठनात्मक वरिष्ठता एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप लगाए जाएं।
किन्तु यह देखा गया है कि उपर्युक्त दोनों निर्देशों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। अतः आप सभी से पुनः आग्रह है कि इन निर्देशों को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए उनकी शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें, जिससे संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय एवं गरिमा बनी रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!