तहसील के चक्कर खत्म! हरियाणा में रजिस्ट्री के साथ ही ऑटोमैटिक होगा इंतकाल... जानें नया डिजिटल प्लान

Edited By Isha, Updated: 11 Apr, 2026 03:58 PM

no more hassles at the tehsil office in haryana

हरियाणा में लंबित इंतकाल के मामलों को पूरी तरह से निस्तारित करने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अगले माह से स्वचालित राजस्व प्रणाली शुरू करेगा। सीएम इसकी शुरुआत करेंगे। पेपरलेस रजिस्ट्री

चंडीगढ़:  हरियाणा में लंबित इंतकाल के मामलों को पूरी तरह से निस्तारित करने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अगले माह से स्वचालित राजस्व प्रणाली शुरू करेगा। सीएम इसकी शुरुआत करेंगे। पेपरलेस रजिस्ट्री होने के करीब 8 दिनों के सुमिता मिश्रा अंदर ही इंतकाल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में नव प्रशिक्षित करीब 1900 पटवारियों को जल्द जिलों में तैनाती मिलेगी। यह भी आदेश दिए गए हैं कि राजस्व से संबंधित मामले 5 दिनों से अधिक लंबित न रहें।

हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को मंडलायुक्तों और उपायुक्तों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आगामी स्वचालित प्रणाली में इंतकाल, रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड प्रबंधन को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा।

नागरिक ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। डिजिटल रिकॉर्ड देख सकेंगे और जल्द स्वीकृतियां प्राप्त कर सकेंगे जिससे कार्यालयों के चक्कर कम होंगे और काम में होने वाली देरी में कमी आएगी। स्वचालित कागज रहित और नागरिक केंद्रित शासन की दिशा में यह बड़ा कदम होगा। राजस्व व्यवस्था में और सुधार आएगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!