गैस बिल अपडेट के नाम पर नेवी के जवान से लाखों ठगे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Nov, 2025 09:41 PM

navy personal cheated by cyber cheater on the name pf gas bill update

साइबर क्राइम मानेसर थाना एरिया में जालसाज ने गैस बिल अपडेट के नाम पर नेवी के जवान से 1,39,789 रुपए ठग लिए। आरोपी ने व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट की एपीके फाइल भेजी थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम मानेसर थाना एरिया में जालसाज ने गैस बिल अपडेट के नाम पर नेवी के जवान से 1,39,789 रुपए ठग लिए। आरोपी ने व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट की एपीके फाइल भेजी थी। जिसे क्लिक करते ही जवान का मोबाइल हैंग हो गया और उसके क्रेडिट कार्ड से रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और मामले में छानबीन कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


पुलिस को दी शिकायत में कांकरौला गांव के नेवी में तैनात सुखबीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दिल्ली में है। बीती 26 नवंबर को वे अपने घर पर थे तो उनके व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन कटने संबंधी मैसेज आया। जिसमें कनेक्शन को अपडेट करने के बारे में देवेश नाम का मोबाइल नंबर भी था। इस नंबर पर बात करने पर सुखबीर सिंह को गैस कनेक्शन को अपडेट करने के बारे में बताया। वहीं उनके व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट एपीके फाइल भेजी। जिस पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैंग हो गया।

 

कुछ देर बात सुखबीर सिंह ने अपना मोबाइल देखा तो पता चला कि उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से कुल 1,39,789 रुपए कट गए हैं। सुखबीर सिंह ने फाइल भेजने वाले के नंबर पर कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया। मैसेज करने पर 24 घंटे के दरमियान रुपए वापस आने का आश्वासन मिला। लेकिन इसके बाद भी जब रुपए वापिस नहीं आए तो सुखबीर सिंह को अहसास हो गया कि उनके साथ ठगी हो गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!