हरियाणा में दोनों पांव बांधे पेड़ से लटका मिला राष्ट्रीय पक्षी, ऐसे बचाई गई जान

Edited By Isha, Updated: 02 Mar, 2025 08:04 AM

national bird found hanging from a tree in haryana

हरियाणा के झज्जर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के दोनों पैर बंधे हुए मिला। जिले के एक गांव में सुबह सैर पर निकले लोगों ने पेड़ से लटके मोर को देख उसको नीचे उतारा। राष्ट्रीय पक्षी मोर के दोनों पैर खोलकर गां

झज्जर : हरियाणा के झज्जर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के दोनों पैर बंधे हुए मिला। जिले के एक गांव में सुबह सैर पर निकले लोगों ने पेड़ से लटके मोर को देख उसको नीचे उतारा। राष्ट्रीय पक्षी मोर के दोनों पैर खोलकर गांव के लोगों ने उसकी जान बचाई। पक्षी के पैर खोलने के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम को ग्रामीणों ने पक्षी को सौंप दिया।
 

जिले के गांव सुर्खपुर टप्पा हवेली के ग्रामीणों ने राश्ट्रीय पक्षी मोर को नया जीवन दान दिया है। गांव के सरकारी स्कूल में सफेदे के पेड़ पर मोर उल्टा लटका देख आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और मोर को पेड़ से नीचे उतारा गया। नीचे उतारने पर देखा कि मोर के दोनों पैर एक कपड़े से बंधे हुए थे।
 

ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के साथ पेड़ से नीचे उतारा और दोनो पैरों पर बंधे हुए कपड़े को ब्लेड की मदद से काट कर उसके पैरों को खोला गया। कपड़ा बंधे होने के कारण मोर को उड़ने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण मोर आज पेड़ पर उल्टा लटका मिला। मोर के पैरों में सुजन बनी हुई थी पैर लाल होकर चोटिल हो चुके थे।ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पर कॉल करके पुलिस को दी। जिस पर गांव में ही पुलिस के साथ वन की टीम भी मौके पर पहुंची और राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने साथ ले गए।

 

गांव के ही व्यक्ति मास्टर कृष्ण ने बताया कि सुबह घुमने के लिए जा रहे तो देखा कि स्कूल में सफेदे के पेड़ की चोटी पर एक मोर लटका हुआ है। पहले भी इसको घरों की छतों पर घुमते देखा था। तब इसके दोनों पैरों को एक रस्सी से बांध रखा था। उस समय भी इसको पकड़ने की कोशिश की गई थी मगर यह उड़ जाता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!