कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी, बाइक पर आए थे 2 हमलावर, घटना CCTV में कैद
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Nov, 2025 10:00 PM

कुरुक्षेत्र में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक करियाने की दुकान पर बैठे दुकानदार को नजदीक से गोली मारी।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ी मारकंडा में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक करियाने की दुकान पर बैठे दुकानदार को नजदीक से गोली मारी। इस वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। हमलावरों की गतिविधि दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है। गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घायल दुकानदार के बेटे गोल्डी ने बताया कि घटना के समय वह अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद था। तभी दो युवक बाइक पर आए और उनमें से एक ने उतरते ही उसके पिता पर गोली चला दी। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)