मानसिक रूप से परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2020 12:30 PM

mentally disturbed woman swallows poisonous substance dies

निड़ाना गांव में मानसिक रूप से परेशान 34 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों में महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.......

जींद (ब्यूरो) : निड़ाना गांव में मानसिक रूप से परेशान 34 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों में महिला को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सिविल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दिए बयान में मृतका सोनिया के पिता उगालन निवासी धर्म सिंह ने बताया कि सोनिया कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार सायं को उसने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब तक इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता धर्म सिंह बयान दर्ज कर 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!