नूंह: शर्मनाक! काउंसलर ने वन स्टॉप सेंटर में लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, फिर वॉचमैन ने पार की सारी हदें...

Edited By Harman, Updated: 25 Jul, 2026 10:44 AM

watchman misconduct with girl in one stop centre nuh

नूंह से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां  वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक लड़की ने सेंटर के वॉचमैन पर रेप और काउंसलर पर उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

नूंह : नूंह से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां  वन स्टॉप सेंटर में रह रही एक लड़की ने सेंटर के वॉचमैन पर रेप और काउंसलर पर उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। 

पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वॉचमैन की भतीजी, जो सेंटर में काउंसलर के तौर पर काम करती है, ने पीड़िता के खाने में नशीली दवा मिला दी थी। बेहोश होने पर वॉचमैन ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि वॉचमैन, सरवर उस पर गलत नज़र रखता था। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन उसकी बातों को नज़रअंदाज़ कर दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसको होश आया और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके पति और पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने नूंह सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!