मौलवी का कारनामा: पति की शराब छुड़वाने का झांसा देकर महिला से किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाई

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2023 09:14 AM

maulvi raped women in yamunanagar

फर्कपुर थाना एरिया की कालोनी निवासी 41 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ देकर मौलवी ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर महिला

यमुनानगर : फर्कपुर थाना एरिया की कालोनी निवासी 41 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ देकर मौलवी ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

 महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ज्यादा शराब पीते थे। वह अपने पति की शराब छुड़ाना चाहती थी। इस दौरान यूपी के गांव रायवाला निवासी साजेब उनके घर पर कई साल पहले फर्नीचर का काम करने आया था। तब उसने उसे बताया था कि सहारनपुर के मोहल्ला खाता खेड़ी जैन बाग निवासी दिलशाद मौलवी है और वह उसकी समस्या का समाधान करा देगा। साजेब ने उसे मौलवी दिलशाद का मोबाइल नंबर दिया। तब आरोपी ने उसे कहा था कि वह उसके पति की शराब को छुड़ा देगा और वह जिंदगी में कभी शराब को हाथ नहीं लगाएगा। आरोपी मौलवी जनवरी 2018 में उनके घर पर आया। तब उसका पति अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जब उसने पानी पिया तो उसे नशा हो गया। तब आरोपी मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने तांत्रिक विद्या से उसे अपने वश में कर लिया। आरोपी उससे तीन लाख रुपये भी ठग चुका है। 

वहीं अब दो लाख रुपये की और मांग कर रहा है। उसने देने से मना कर दिया। आरोपी मौलवी ने उसकी अश्लील वीडियो उसकी सहेली और सहेली के पति के मोबाइल पर डाल दी। बाद में पता चला कि आरोपियों का एक ब्लैकमेलिंग ग्रुप है। आरोपी अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपियों के साथ मोहित भी है। पुलिस ने मामले में आरोपी मौलवी दिलशाद, साजेब व मोहित पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!