अंबाला में खाकी पर हमला: झगड़ा छुड़वाने गए SHO पर चाकू और ईंटों से ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में PGI रेफर

Edited By Isha, Updated: 03 Oct, 2026 08:53 AM

sho who intervened to break up a fight subjected to a barrage of knife

अंबाला शहर के नजदीक गांव मटहेड़ी में गश्त के दौरान झगड़ा छुड़वाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और ईंट से हमला किया, जिसमें

अंबाला(अमन): अंबाला शहर के नजदीक गांव मटहेड़ी में गश्त के दौरान झगड़ा छुड़वाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और ईंट से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर किया है।

दरअसल, नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान गांव मटहेड़ी में उन्हें कुछ युवकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, एक युवक के साथ चार-पांच युवक मारपीट कर रहे थे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार युवक को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर ही हमला कर दिया। इस दौरान चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में सुरेश कुमार की गर्दन, बाजू, अंगूठे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री असीम गोयल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी का हाल जाना।वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने एक युवक को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!