अंबाला में ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 28 Aug, 2026 01:26 PM

massive fire at a tractor parts manufacturing factory in ambala

अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में भी इसकी गूंज सुनाई दी और कई घरों की खिड़कियों के शीशे तक हिल गए। आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई और आसपास रहने वाले लोग अपने बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। 

सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई और गाड़ियां बुलानी पड़ीं। आग में फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक ने करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। वहीं, फैक्ट्री मालिक ने फायर ब्रिगेड पर देरी से पहुंचने क आरोप लगाया है। दूसरी ओर, पुलिस और फायर विभाग ने मौके की स्थिति को देखते हुए आग बुझाने की कार्रवाई की।

वहीं, फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे अचानक जोरदार धमाका सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तो फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई थी। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए कई लोग अपने बच्चों को लेकर घरों से बाहर निकल आए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!