कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, परिजन बोले ठीक नहीं थी दिमागी हालत

Edited By Isha, Updated: 04 Aug, 2019 05:27 PM

married woman found hanging on the noose of the room

साल्हावास के अन्तर्गत आने वाले गांव खोरड़ा में एक घर में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। विवाहिता के फांसी का फंदा लगाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन

झज्जर (प्रवीण धनखड़): साल्हावास के अन्तर्गत आने वाले गांव खोरड़ा में एक घर में विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। विवाहिता के फांसी का फंदा लगाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। 

जानकारी अनुसार जिले के ही गांव सुन्दरेहटी की आशा व कविता दो सगी बहनों की शादी कुछ साल पहले गांव खोरड़ा में विजय में उसके भाई के साथ हुई थी। आशा ने बीती रात अपने घर में ही दूसरी मंजिल पर बने चौबारे में फांसी का फंदा लगा लिया। ससुराल वालों को ये सूचना रविवार की सुबह मिली। घटना के बाद ससुराल वालों की तरफ से ही आशा के मायके वालों के अलावा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आशा के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आशा के फांसी का फंदा लगाने की मुख्य वजह क्या रही इस बात का तो खुलासा नहीं हो पाया है,लेकिन आशा के परिजनों ने आशा की दिमागी हालत ठीक न होने की बात कही है। उधर विवाहिता आशा के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सासरौली पुलिस चौकी प्रभारी सुन्दरपाल का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और यदि इस बारे में उन्हें कोई शिकायत मिलती है तो फिर कार्यवाहीं की जाएगी।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!